{"_id":"61827256ec5fb864ff476d2a","slug":"delhi-government-releases-funds-for-setting-up-500-high-mast-tricolours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सरकार ने 500 हाई-मास्ट तिरंगे लगाने के लिए फंड किया जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सरकार ने 500 हाई-मास्ट तिरंगे लगाने के लिए फंड किया जारी
Wed, 03 Nov 2021 04:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 03 Nov 2021 04:58 PM IST
सार
देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी दिल्ली सरकार कुछ अनोखे अंदाज में कर रही है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने शहर भर में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 104 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तिरंगा लगाने की परियोजना शुरू की है। वह 500 में से पांच हाई-मास्ट वाले तिरंगे पहले ही लगा चुका हैं। शेष अगले साल 26 जनवरी तक स्थापित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पांच हाई मास्ट तिरंगे लगाए जा चुके
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, 104.37 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली में 500 विभिन्न स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट में मार्च माह में इस संबंध में घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था, जिसके तहत दिल्ली में 500 स्थानों पर हाई-मास्ट तिरंगा स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपये अलग रखे गए थे। पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में पांच हाई मास्ट तिरंगे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
200 फीट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे
पूर्वी किदवई नगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में आता है। पूर्वी विनोद नगर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज और रानी बाग पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के निर्वाचन क्षेत्र शकूरबस्ती में है। ये हाई-मास्ट फ्लैग कनॉट प्लेस में लगे 200 फीट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे। ये हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज बाजार परिसरों, पार्कों, मैदानों, बड़े स्कूल भवनों, आवासीय परिसरों में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन