{"_id":"5e8b47c08ebc3e6fbf4ca27f","slug":"delhi-government-is-unable-to-provide-financial-assistance-to-the-municipal-corporations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने जताई निगम को आर्थिक सहायता देने में असमर्थता: महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने जताई निगम को आर्थिक सहायता देने में असमर्थता: महापौर
Mon, 06 Apr 2020 08:49 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 06 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
mcd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगमों को आर्थिक सहायता देने में असमर्थता जताई गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इसकी वजह केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार व अन्य राज्य को जो आर्थिक सहायता दी जाती है उस राशि को ना देना बताया है।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार व नगर निगम को वित्तीय आयोगों की सिफारिश के अनुसार अनुदान दिया जाता है। जो कि अलग-अलग रूप से मिलता है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा नगर निगम को अनुदान राशि वित्तीय सिफारिश के अनुसार दी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दी जाने वाली राशि इसलिए कम होती है, क्योंकि दिल्ली को वर्तमान में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
यहां केंद्र सरकार द्वारा कई कार्य संचालित किए जाते हैं। महापौर ने कहा कि निगम को सरकार द्वारा गठित वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार द्वारा राशि दी जाती है। ऐसे में नगर निगम को चलाने के लिए अनुदान राशि का मिलना आवश्यक है। महापौर ने मांग करते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए नगर निगम को अनुदान राशि शीघ्र ही एडवांस रूप से मिलने चाहिए।
विज्ञापन
महापौर ने कहा यदि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को अनुदान राशि मिलने में कमी हुई है तो वह खर्चे में कटौती कर नगर निगम को राशि दे सकती है। जिससे निगम कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार से कम से कम एक हजार करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि की मांग की है।