{"_id":"68e108d589838d618b0e6648","slug":"delhi-government-is-planning-to-convert-bungalow-into-state-guest-house-featuring-a-cafeteria-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल का 'शीशमहल' बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, कैंटीन से लेकर ये सुविधाएं मिलेंगी, सरकार की ये है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल का 'शीशमहल' बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, कैंटीन से लेकर ये सुविधाएं मिलेंगी, सरकार की ये है योजना
Sat, 04 Oct 2025 05:16 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:16 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल'' बंगले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए योजना को अंतिम मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
केजरीवाल का 'शीशमहल'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली सरकार उस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की तैयारी कर रही है, जो कभी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास हुआ करता था। ये बंगला भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गेस्ट हाउस में एक कैफेटेरिया होगा, जहां पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे, जैसा कि दिल्ली के अन्य स्टेट भवनों में देखने को मिलता है। यह सुविधा आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत बंगले में पार्किंग, वेटिंग हॉल और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। वर्तमान में यह बंगला खाली पड़ा है और इसे स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। इस योजना को अभी उच्च अधिकारियों से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Delhi: 'इस बार दिल्लीवासियों के लिए सुंदर छठ रहने वाली है', सीएम रेखा गुप्ता ने किया यमुना नदी का निरीक्षण
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन