फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta inspected the Yamuna river in Laxmi Nagar area

Delhi: 'इस बार दिल्लीवासियों के लिए छठ सुंदर रहने वाली है', सीएम रेखा गुप्ता ने किया यमुना नदी का निरीक्षण

Sun, 05 Oct 2025 02:43 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta inspected the Yamuna river in Laxmi Nagar area
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यमुना तट पर बने घाटों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने नौका से यमुना के प्रवेश द्वार पल्ला से लेकर आईटीओ तक छठ पूजा की व्यवस्था के लिए घाटों का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में इस बार छठ पर्व भव्य होगा। यमुना किनारे और शहर के भीतर बनने वाले सैकड़ों छठ घाटों पर कई गुना ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पल्ला के पास बने घाट से निरीक्षण की शुरुआत की और श्याम घाट, गीता कॉलोनी, सोनिया विहार, बोट क्लब, हाथी घाट पर छठ पूजा के लिए कैसी तैयारियां होंगी के बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी। आईटीओ के पास हाथी घाट पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर यमुना घाट पर मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक छठ पूजा के गीतों और विधि विधान से उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वादा किया कि यह पर्व मातृशक्ति की आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। दिल्ली सरकार इसे पूरे सम्मान और भव्यता से आयोजित करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा, विकास मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारे जहां आबादी, वहां छठ घाट बनेंगे : मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल तय किया है कि पल्ला से लेकर ओखला तक यमुना के किनारे जहां आबादी है वहां सुविधा के लिए छठ घाट बनेंगे। लोग अपने नजदीकी स्थान पर ही पूजा कर पाएंगे। सरकार शहर के भीतर सैकड़ों छठ घाटों को तैयार करा रही है। उन्होंने कहा कि ये केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पवित्रता और स्वच्छता से जुड़ा है। छठ पर्व न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि यह जल स्रोतों को स्वच्छ और जीवंत बनाए रखने का भी संदेश देता है। सरकार इसके आयोजन में सुरक्षा, सफाई, लाइटिंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा जैसे सभी इंतजाम बेहतर तरीके से पूरे करवाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी सरकार : दिल्ली सरकार का कला संस्कृति भाषा विभाग घाटों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। पूर्वांचली गीत, नृत्य, कला से जुड़ी गतिविधियां लोगों को पसंद आएंगी। ये संस्कृति और सामूहिक उत्साह का उत्सव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूर्वांचलवासी वर्षों से यमुना किनारे छठ पूजा की व्यवस्था की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रशासन ने भी कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किए। इस बार पूर्वांचल के भाई-बहनों को छठ पर्व मनाने के लिए भव्य और सुसज्जित घाटों की सौगात दी जाएगी। सभी मंत्री, विधायक और संबंधित अधिकारी मुस्तैदी से छठ घाट तैयार करा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed