फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government has imposed Special Corona Fees tax on Maximum Retail Price of the liquor

दिल्ली में आज से महंगी हुई शराब, सरकार ने 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम का लगाया नया टैक्स

Tue, 05 May 2020 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government has imposed Special Corona Fees tax on Maximum Retail Price of the liquor
शराब - फोटो : PTI

दिल्ली सरकार ने सोमवार को शराब पर 'स्पेशल कोरोना फीस' नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा की। दिल्ली में अब मंगलवार से शराब महंगी हो गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में एमआरपी पर 70% टैक्स लगेगा।

विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन 3.0 सोमवार से लागू हो गया। इस बीच गृह मंत्रायल ने देश के कई शहरों में शराब की बिक्री की इजाजत दी गई है। साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी हिदायत दी थी लेकिन पहले ही दिन देश के तमाम शराब के ठेके पर इसकी जमकर धज्जियां उठाई गईं। दिल्ली के कई इलाकों में तो भगदड़ तक मच गई। 
विज्ञापन


इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आगे से इस तरह की समस्या खड़ी होती है तो उस इलाके व दुकान को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के साथ नियमित समय में हाथ धोना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से दिल्ली सरकार ने छूट दी हुई हैं, लेकिन सोमवार सुबह कुछ शराब की दुकानों में सामाजिक दूरी के नियम को टूटते देखकर बेहद दुख हुआ। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह का खतरा उठाने की क्या जरूरत है? ऐसा नही हैं कि दुकानें बंद हो जाएंगी। अब वह खुली रहेंगी। यदि कहीं किसी को कोरोना हुआ होगा तो बहुत से लोग और उनके परिवार के लोगों पर संक्रमण का खतरा पैदा हो जाएगा।

सरकार ने रियायतें इसलिए दी हैं कि लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटे सके। सबको जिम्मेदारी से काम करना है। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर अब पता चला कि किसी इलाके में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है तो न चाहते हुए भी सरकार उस इलाके को सील कर देगी। इसके बाद जो भी रियायतें दी गई हैं वह वापस ले ली जाएंगी। अगर किसी दुकान के सामने भीड़ जुटी तो दुकान सील करनी पड़ेगी। दुकानदार को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed