फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government gave shock to Om Prakash Chautala

चौटाला को दिल्ली सरकार का झटका, नहीं मिलेगी पैरोल

Thu, 29 Oct 2015 10:06 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
delhi government gave shock to Om Prakash Chautala

हरियाणा के चर्चित जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दस साल की सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली सरकार ने झटका दिया है। स्वास्थ्य को आधार बनाकर मांगी गई पैरोल दिल्ली सरकार ने देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में उपराज्यपाल को सख्त टिप्पणी के साथ फाइल वापस भेजी है। क्योंकि उपराज्यपाल ने उम्र और 5 साल पार्टी अध्यक्ष होने का तर्क दिया था।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने उपराज्यपाल पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि आप बताएं किन राजनीतिक दबाव में पैरोल देना चाहते हैं? साथ में अरविंद केजरीवाल ने गृह विभाग को पिछले कुछ सालों में दी गई पैरोल के आधार और तर्कों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि अगस्त में दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार से ओपी चौटाला को पंजाब के भटिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाने को लेकर पंजाब सरकार से एनओसी मांगी थी, जो एनओसी पंजाब सरकार ने दे भी दी थी, लेकिन आगे दिल्ली सरकार का मन बदल गया।

इस वजह से चौटाला को लगा झटका

delhi government gave shock to Om Prakash Chautala

वहीं, राजनिवास ने साफ किया है कि ओपी चौटाला ने अपने चिकित्सा उपचार के लिए पैरोल का अनुरोध किया था। प्रधान सचिव गृह व गृहमंत्री ने उस आधार पर पैरोल की सिफारिश नहीं की क्योंकि अभियुक्त 4 अप्रैल से 5 मई, 2015 तक पैरोल पर था।


फिर 28 मई तक इसे बढ़ा दिया गया था। उसके बाद 3 जून, 2015 को ओपी चौटाला ने आत्मसमर्पण कर दिया था। उपराज्यपाल ने चौटाला के पैरोल का आवेदन 5 अक्तूबर को इसलिए अस्वीकार किया क्योंकि पिछले पैरोल को अभी 6 महीने नहीं हुए थे जो आवश्यक प्रावधान हैं।

राजनिवास ने कहा है कि चौटाला के पैरोल को लेकर कोई नया आवेदन दोबारा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि गृह विभाग की तरफ से दिए गए तथ्यों के आधार पर उपराज्यपाल को पैरोल देने या अस्वीकार करने का अधिकार प्रशासक के नाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed