{"_id":"5b799b8f42c7924660499fa6","slug":"delhi-government-again-warns-to-private-schools-for-follow-safety-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों के लिए बुरी खबर, छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम स्कूलों की मान्यता होगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों के लिए बुरी खबर, छात्रों को सुरक्षा देने में नाकाम स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने फिर निजी स्कूलों को चेतावनी दी है कि वह स्कूल परिसर में सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। वहीं, संबंधित प्रधानाचार्य पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।
शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि कई स्कूलों में शिकायत मिल रही है कि सुरक्षा मानक का आधा-अधूरा पालन किया जा रहा है। स्कूल परिसर में छात्रों के साथ शारीरिक व भावनात्मक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। निदेशालय ने इस पर चिंता जताई है।
निदेशालय का कहना है कि अभिभावक स्कूल प्रबंधन पर भरोसा कर अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं। ऐसे में स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह मासूम बच्चों को माकूल सुरक्षा एवं संरक्षा मुहैया करायें।
विज्ञापन
अगर स्कूल प्रशासन छात्रों की सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने में नाकाम रहता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। मामला ज्यादा गंभीर होने पर प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।