फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government adopting very strict attitude on violation of pollution standards, so far, heavy penalty imposed on two units

प्रदूषण मानकों के उल्लंंघन पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, अब तक दो इकाइयों पर लगाया जुर्माना

Mon, 12 Oct 2020 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Oct 2020 07:37 PM IST
सार

रविवार को दिल्ली सरकार ने एनसीआरटीसी के निर्माण स्थल पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण उस पर 50 लाख रुपये का जुर्माना किया...

विज्ञापन
Delhi government adopting very strict attitude on violation of pollution standards, so far, heavy penalty imposed on two units
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

दिल्ली सरकार इस वर्ष राजधानी को प्रदूषण से बचाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। जिन इकाइयों के द्वारा पर्यावरण कानूनों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है, सरकार उनके खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली सरकार ने एनसीआरटीसी के निर्माण स्थल पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण उस पर 50 लाख रुपये का जुर्माना किया। इसके पहले फिक्की के एक भवन के निर्माण स्थल पर नियमों के उल्लंघन के कारण उस पर 20 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन


इसके पहले गोपाल राय ने एनसीआरटीसी, विकास सदन के नजदीक और जीपीआरए कॉलोनी, नौरोजी नगर निर्माण कार्य स्थल का औचक निरीक्षण किया था। निर्माण स्थल पर दिशा-निर्देशों का भारी उल्लंघन करने के कारण डीपीसीसी को 50 लाख जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने निर्माण साइट से धूल को उड़ने से रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण स्थलों से उड़ने वाली महीन धूल के कण प्रदूषण का बड़ा कारण माने जाते हैं। यही कारण है कि इन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कुछ नियमों की रूपरेखा तैयार की है जिनका उल्लंघन दंडनीय अपराध बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed