फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi got seventh position in swachh bharat mission newly issued list

जहां से पीएम मोदी ने की 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत उस शहर ने ही कर दिया शर्मसार

Thu, 04 May 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Thu, 04 May 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi got seventh position in swachh bharat mission newly issued list
- फोटो : PTI

महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य भारत के शहरों और गांवों को साफ-सुथरा बनाना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत दिल्ली के मंदिर मार्ग से की थी लेकिन, तीन साल से भी कम समय में दिल्ली में सफाई को लेकर जो रिपोर्ट आई है वो पीएम मोदी सहित पूरे देश को चौंका देने वाली है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के साथ ही साथ दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चला रही है। इस अभियान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कौन रहा टॉप पर

Delhi got seventh position in swachh bharat mission newly issued list

इसके बावजूद दिल्ली को सफाई के मामले में देश भर के शहरों की सूची में 7वां स्थान मिला है। देश की राजधानी होने के बाद भी दिल्ली का इस सूची में पीछे रह जाना चिंताजनक है।  

स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद, अभियान में कई मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और अकादमिक संस्थानों ने देश भर में स्वच्छता ड्राइव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

केंद्र सरकार ने अपने 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत देश के सबसे साफ शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में मध्यप्रदेश ने बाजी मार ली है। सफाई के मामले में मध्य प्रदेश का इंदौर पहले और भोपाल दूसरे नंबर पर है। इसी सूची में नई दिल्ली को 7वां स्थान मिला है। 

ऐसा रहा स्वच्छ भारत मिशन का असर

Delhi got seventh position in swachh bharat mission newly issued list

देशभर में कराए गए सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना था कि स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के बाद से उनका क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में अधिक स्वच्छ हुआ है।

सर्वे में कहा गया है कि 404 शहरों और कस्बों के 75 प्रतिशत आवासीय क्षेत्र में अधिक स्वच्छता देखी गई। इसके साथ ही 185 शहरों में रेलवे स्टेशन के आसपास का पूरा इलाका स्वच्छ बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed