फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Friend strangled to death in hotel for asking for borrowed money

Delhi : उधार के पैसे मांगने पर होटल में दोस्त की गला दबाकर हत्या, बाथरूम में मिला शव

Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
सार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi: Friend strangled to death in hotel for asking for borrowed money
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वसंत कुंज इलाके के एक होटल में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त व पेशे से कैब चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के रूपनगर जिले के मियांवाली गांव निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतक की कार, वॉलेट, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद कर लिए है। मृतक की शिनाख्त जीरकपुर मोहाली पंजाब निवासी रोहित के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस को महिपालपुर स्थित भारत स्टे होटल के कमरा नंबर 307 के बाथरूम में एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल कर्मियों से पूछताछ की। पता चला कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 1.30 बजे मृतक होटल में अपनी कार से मंदीप सिंह के साथ आया था। मंदीप ने होटल में आधार कार्ड की कॉपी दी थी। इसके बाद तड़के करीब 3.20 बजे मंदीप होटल से चला गया। सुबह सफाई करने गए होटल कर्मियों को रोहित मृत अवस्था में मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें पुलिस को वह कार दिखाई दी, जिससे दोनों होटल पहुंचे थे। कार मृतक रोहित के नाम पर रजिस्टर थी। इससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने कार में लगे फास्टटैग की जांच की तो पता चला कि मंदीप दिल्ली से बाहर नहीं गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला कि मंदीप के पास पासपोर्ट है। आरोपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया। फिर पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित का जन्म मैनपुरी, यूपी में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह कैब चलाने लगा। तीन साल पहले उसकी मंदीप से मुलाकात हुई थी। वह भी पेशे से चालक है। मंदीप 12 वीं तक पढ़ने के बाद चालक बन गया। उसके बाद वह सऊदी अरब में चालक की नौकरी की। तीन माह पहले वह भारत आया था। फिलहाल वह बेरोजगार था।

पति-पत्नी के झगड़े में बीचबचाव करना पड़ा भारी
प्रेम नगर इलाके में पड़ोसी दंपती में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। गुस्साए पति ने मारपीट करते हुए युवक को गोली मार दी और फरार हो गया। 

गोली पेट में लगने से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसका दोस्त उसे पास के अस्पताल में ले गया, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़ित दीपक सपरिवार प्रेम नगर पार्ट तीन किराड़ी में रहता है। परिवार में माता-पिता, दो भाई, एक बहन, पत्नी और एक बच्चा है। वह पेशे से टेंपो चालक है। 

उसने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वह काम से घर लौट रहा था। उस समय पड़ोसी सचिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। पड़ोसी होने के नाते उसने वहां पहुंचकर बीचबचाव की कोशिश की। इससे आरोपी तैश में आ गया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। इस दौरान उसने पिस्टल निकालकर दीपक पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के पेट में लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 


दीपक का दोस्त नितेश उसे जख्मी हालत में लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। यहां से डॉक्टरों ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी सचिन अपने घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed