Delhi Rain News: राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली वालों के लिए राहत लेकर आया है। तो वहीं मानसून की तस्तक के साथ ही नई परेशानी खड़ी हो गई है। शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। गली मोहल्लों में ही नहीं दिल्ली में मंत्रियों और वीआईपी लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास से लेकर सांसदों के घरों के बाहर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। इतना ही नहीं बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली भी गायब हो गई। यहां देखें तस्वीरें...
झीलों का शहर बनी दिल्ली: पहली बारिश में ही जलभराव, मंत्रियों से लेकर VIP तक जूझते नजर आए, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
सार
दिल्ली में पहली बारिश के आने के साथ ही दिल्ली मंत्री आतिशी और अन्य सांसदों के घरों के बार पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन