फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi first drive through vaccination centre shut says its difficult to run operations after price cap

दिल्ली: एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन केंद्र बंद, कहा- प्राइज कैप के बाद मुश्किल हो रहा संचालन

Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM IST
सार

केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के टीके पर प्राइस कैप लगा देने के बाद दिल्ली का पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइस कैप लगने के बाद यह केंद्र चलाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi first drive through vaccination centre shut says its difficult to run operations after price cap
फाइल फोटो - फोटो : twitter

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के टीके पर प्राइज कैप लगा देने के बाद दिल्ली का एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइज कैप लगने के बाद सेंटर को चलाना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


26 मई को द्वारका के सेक्टर-14 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव थ्रू टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया था। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से शुरू किया था। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र पर अब तक लगभग 10 हजार लोगों को टीका लगाया गया है। 
विज्ञापन


आकाश हेल्थकेयर द्वारका के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. कौसर ए शाह ने कहा कि प्राइज कैपिंग अस्पताल के लिए ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को जारी रखने के लिए मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाह ने कहा कि आज से हम दिल्ली के एकमात्र ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को बंद कर रहे हैं, जिसे हमने पिछले 15 दिनों से सफलतापूर्वक चलाया था। दरअसल, हम इसे लंबे समय तक चलाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्राइज कैप ने हमारे लिए अव्यावहारिक बना दिया है। इसलिए, हमें इस सुविधा को बंद करना पड़ा रहा है। 


बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में निजी अस्पतालों द्वारा प्रति खुराक अधिकतम शुल्क 150 रुपये तय किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed