फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Firing in Shastri Park area for supremacy panic among local people

Delhi: वर्चस्व के लिए शास्त्री पार्क इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की, स्थानीय लोगों में दहशत

Fri, 01 Jul 2022 07:53 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Jul 2022 07:53 AM IST
सार

पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Firing in Shastri Park area for supremacy panic among local people
गोलीबारी

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बदमाशों ने वर्चस्व कायम करने के लिए कई राउंड गोलियां दाग दी। वारदात के दौरान बदमाशों का कहना था कि यहां उनकी ही दादागिरी चलेगी। जो कोई भी बीच में आएगा, उसे देख लिया जाएगा। वारदात के बाद आरोपी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग बुरी तरह डर गए।

विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता जाकिर (55) परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। वह अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर चाय की दुकान चलाता है। इसकी दुकान पर बेटा औवेस भी बैठता है। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे औवेस दुकान पर मौजूद था। जाकिर गली में खड़ा हुआ था। अचानक पांच-छह लड़के वहां पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। आरोपियों ने हंगामे के बीच लोगों को धमकी देने और अपनी दादागिरी चलने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना था कि किसी को कोई वहम हो तो वह दूर कर ले। इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल निकाली और गोली चलाना शुरू कर दी। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जाकिर ने पुलिस को खबर दी। जाकिर ने दो लड़कों के नाम भी पुलिस को बताए। जाकिर का बयान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed