फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fifty slums burnt to ashes in Kirti Nagar, no casualties

दिल्ली: कीर्ति नगर में पचास झुग्गी जलकर राख, कोई हताहत नहीं 

Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 26 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Fifty slums burnt to ashes in Kirti Nagar, no casualties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कीर्ति नगर के नेहरु कैंप में स्थित झुग्गियों में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। दमकल की एक दर्जन गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई, लेकिन झुग्गियों में हो रहे सिलेंडर बलास्ट से आग भड़क गई और पचास झुग्गियां जलकर राख हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कीर्ति नगर थाना पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने एक बजे दमकल विभाग को नेहरु कैंप झुग्गियों में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से बारह गाडियां मौके पर पहुंची। आग करीब दर्जनभर झुग्गियों में लगी थी, अचानक झुग्गी में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से आग तेजी से अन्य झुग्गियों में फैल गई। 
विज्ञापन


दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगते ही झुग्गियों में मौजूद लोग बाहर निकल गये थे। सभी को वहां से हटाकर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब तीन से चार सिलेंडर में विस्फोट हुआ। शुरूआती जांच में सिलेंडर से ही आग लगने की जानकारी मिली है, हालांकि पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना में गुरुवार तड़के करीब पौने पांच बजे गोविंदपुरी में हुई। यहां एक छोटी सी बर्गर बनाने वाली रेस्टोरेंट में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान रेस्टोरेंट में एक सिलेंडर का विस्फोट भी हुआ। हालांकि घटना के समय रेस्टोरेंट में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। गोविंदपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed