{"_id":"ca46b4f2588a11bc87c9eaaff85ff736","slug":"delhi-famous-mall-seal-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज रेंट न देने पर दिल्ली का नामी मॉल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज रेंट न देने पर दिल्ली का नामी मॉल सील
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Nov 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने बृहस्पतिवार को राजौरी गार्डन स्थित वेस्ट गेट मॉल को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि लीज रेंट की रकम न चुकाने पर मॉल पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो मॉल की जगह लीज पर थी। कई बार नोटिस दिये जाने के बाद भी मॉल प्रबंधन लीज रेंट नहीं चुका रहा था।
मॉल प्रबंधन पर करीब 11.5 करोड़ रुपये का बकाया हो गया था। ऐसे में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड ने कड़ा कदम उठाते हुए मॉल को सील करने का फैसला किया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1.00 बजे अधिकारियों ने मॉल सील कर दिया।
विज्ञापन