फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Facebook officials will appear before the Peace and Sadbhavna Committee, the proceedings will be live

दिल्ली: शांति एवं सद्भावना समिति के सामने पेश होंगे फेसबुक के अधिकारी, लाइव होगी कार्यवाही

Tue, 16 Nov 2021 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 Nov 2021 06:56 PM IST
सार

शांति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे और इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सुनवाई की प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यानी इस कार्रवाई का सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा...

विज्ञापन
Delhi: Facebook officials will appear before the Peace and Sadbhavna Committee, the proceedings will be live
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

दिल्ली दंगों के दौरान फेसबुक पर भड़काऊ और झूठी सामग्री पर कोई रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम न उठाने के आरोप में दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भावना समिति ने फेसबुक के अधिकारियों को समिति के सामने पेश होने का आदेश दिया है। फेसबुक के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर शिवनाथ ठुकराल और लीगल डायरेक्टर जीवी आनंद 18 नवंबर को समिति के सामने पेश होंगे और इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


शांति एवं सद्भावना समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे और इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सुनवाई की प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। यानी इस कार्रवाई का सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed