फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise policy scam ED arrest raghav magunta owner of balaji group son of YSR Congress MP

Delhi Excise policy: आरोपी राघव मगुनता 10 दिन की ईडी हिरासत में, वाईएसआर कांग्रेस सांसद का है बेटा

Sat, 11 Feb 2023 07:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Feb 2023 07:36 PM IST
सार

पिछले एक सप्ताह के अंदर शराब घोटाला केस में हुई ये तीसरी गिरफ्तारी है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक है।

विज्ञापन
Delhi Excise policy scam ED arrest raghav magunta owner of balaji group son of YSR Congress MP
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में एक और बड़ी कर्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राघव मगुनता नाम के आरोपी को गिरफ्तार गया। जिसके बाद आरोपी को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने ईडी को राघव को 10 दिन की हिरासत दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आरोपी राघव वाईएसआर कांग्रेस के एक सांसद का बेटा है। इस तरह से इस मामले में हुई यह बड़ी गिरफ्तारी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर इसी केस में हुई ये तीसरी गिरफ्तारी है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक है।

विज्ञापन

बुधवार को गिरफ्तार हुआ था गौतम मल्होत्रा

इसी मामले में गौतम मल्होत्रा को बुधवार को पकड़ा गया था। गौतम मल्होत्रा पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा का बेटा है। इस मामले में बुधवार को दूसरी गिरफ्तारी थी। इससे पहले सीबीआई ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था। बता दें कि छह जनवरी को शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने ये चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की थी। दूसरी चार्जशीट में ईडी ने 12 आरोपी बनाए थे। इसमें 12 अभियुक्तों के नाम थे, इनमें पांच गिरफ्तार व्यक्ति (विजय नायर, शरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा) और सात कंपनियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed