फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi excise policy case CM Arvind Kejriwal has written a letter and sent a reply On third ed summons

तीसरे समन पर केजरीवाल का जवाब: शराब घोटाला मामले में पूछताछ पर ईडी को लिखी चिट्ठी, बताया पेश न होने का कारण

Wed, 03 Jan 2024 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ईडी के तीसरे समन पर सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Delhi excise policy case CM Arvind Kejriwal has written a letter and sent a reply On third ed summons
अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Excise Policy Case:  दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पेश न होने के पीछे कारण बताते हुए लिखा कि वह अभी राज्य सभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने भेजा ईडी को जवाब
आप संयोजक ने ईडी को लिखी चिट्ठी में पूछा है कि मुझे पूछताछ के लिए बुलाने के पीछे क्या कारण है। इसके बारे में समन में साफ नहीं लिखा गया है। किस बारे में मुझ से पूछताछ होगी और  किस मामले में मुझे बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की मंशा पर उठाए सवाल
उन्होंने समन के जवाब में कहा कि आपकी चुप्पी मुझे यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर कर रही है कि आप अनुचित गोपनीयता बनाए रख रहे हैं। वर्तमान मामले में अपारदर्शी और मनमाने ढंग से व्यवहार कर रहे हैं।

विज्ञापन

ईडी के सामने पेश न होने का बताया कारण
सीएम ने कहा कि अभी वह दिल्ली में होने वाले तीन राज्यसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। तीन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। आगे कहा कि इसके अलावा मैं 26 जनजवरी 2024 को होने वाले गणतंत्र दिवस के साथ ही अन्य कामों में व्यस्त हूं।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी जांच एजेंसी की और से दो बार समन जारी किया जा चुका है। पहले दो नवंबर और उसके बाद 21 दिसंबर को ईडी ने समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था। उन्होंने समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था। 

दो समन हो चुके हैं जारी
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर हमला
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक साल से गिरफ्तार हैं। वे मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाए हैं और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। 

विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं के खिलाफ कई मामले सामने आते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज तक, न तो ईडी और न ही केंद्र ने हमें बताया है कि वे किस हैसियत से अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं, वह न तो गवाह हैं और न ही आरोपी हैं। (समन की) टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठते हैं। जब सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं, केंद्र सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed