{"_id":"5fbe179b8ebc3e9bc104a762","slug":"delhi-eow-arrested-seven-more-accused-of-bike-boat-ghotala-scam-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट घोटालाः दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट घोटालाः दिल्ली आर्थिक अपराध शाखा ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया
Wed, 25 Nov 2020 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
बाइक बोट घोटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में 3500 करोड़ के बाइक बोट घोटाले में दिल्ली ईओडब्ल्यू ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में निदेशक और अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी निदेशक और अधिकारी सूची-
1 सुनील कुमार प्रजापति निवासी 91, गिरधरपुर, नवादा बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश,
2) विनोद कुमार निवासी 56, जतवारा, झज्जर, हरियाणा,
3) करन पाल सिंह निवासी H. No. F-83, गंगा सागर, मवाना रोड, डिफेंस कॉलोनी, मेरठ, उत्तर प्रदेश,
4) ललित कुमार निवासी विलेज-सैयद सेठ पोस्ट मवाना सैदीपुर सेठ, मेरठ मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश
5) पुष्पेंद्र सिंह निवासी H. No. 399, खंड मोहन नगर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश,
6, आदेश भाटी निवासी गांव चिति जिला, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश,
7) तरुण शर्मा निवासी 77-A, चरण- III, विकास नगर, पुलिस स्टेशन विकासपुरी,
इन आरोपियों को पीएस ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर नंबर 23/19 के तहत गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 19 नवंबर 2020 को इस मामले में छह निदेशकों को गिरफ्तार किया गया था। नवीनतम गिरफ्तारियों के साथ, कंपनी के 15 निदेशकों को अब तक दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन