फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Encounter conspiracy to murder singer was hatched to avenge death of terrorist Sukhdul Singh Sukha

Encounter: सुक्खा की मौत का बदला लेने के लिए रची थी पंजाब के मशहूर सिंगर की हत्या की साजिश, कर ली थी रेकी

Wed, 29 Nov 2023 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके पंजाब का गैंगस्टर और खालिस्तानी संगठन से जुड़ा चेहरा था। सुक्खा की हत्या का बदला लेने के लिए अर्शदीप किसी भी सूरत में पंजाब के मशहूर सिंगर एनी मंगत की हत्या करवाना चाहता है। इसके लिए शूटरों ने बठिंडा स्थित पंजाबी सिंगर के घर की रेकी कर ली थी। 

विज्ञापन
Delhi Encounter conspiracy to murder singer was hatched to avenge death of terrorist Sukhdul Singh Sukha
दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर से खालिस्तानी आतंकी बने अर्शदीप डल्ला आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाब की मशहूर सिंगर एली मंगत की हत्या करवाना चाहता था। उसे लगता था कि सुक्खा की कनाड़ा में जब लारेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ ने हत्या की है उस समय एनी मंगत ने इन दोनों का साथ दिया था। 
विज्ञापन


अर्शदीप किसी भी सूरत में एनी मंगत की हत्या करवाना चाहता है। दूसरी तरफ कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आने पर बदमाश नवदीप उर्फ छत्ता की जान बच गई थी। भारत और कनाडा तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके की सितंबर महीने हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर उसकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। हमलावरों ने नौ गोलियां सुक्खा के सिर में मारी थी। इससे पहले 18 जून को कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाड़ा के तनावपूर्ण रिश्ते चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दूनिके पंजाब का गैंगस्टर और खालिस्तानी संगठन से जुड़ा चेहरा था। सुक्खा पंजाब के मोगा में दूनिके गांव का रहने वाला था। सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा 2017 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। सुक्खा पर पंजाब में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली के 18 मामले दर्ज हैं। 

पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी संदीप नग्गल की हत्या का आरोप भी उस पर है। सुक्खा आतंकी अर्शदीप डल्ला का बेहद करीबी था। फिलहाल वो बंबिहा गैंग में शामिल होकर कनाडा से जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। बंबिहा गैंग गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई का विरोधी गैंग है।

कर ली थी मंगत की रेकी
गिरफ्तार शूटर राजप्रीत और विरेंद्र ने खुलासा किया है कि उनको अर्शदीप उर्फ डल्ला की ओर से पंजाब के मशहूर सिंगर एनी मंगत की हत्या का आदेश मिला था। इसके लिए इन लोगों ने बठिंडा स्थित उसके घर की रेकी कर ली थी। अक्तूबर में उस पर हमला का प्रयास किया गया था, लेकिन उस दिन वह घर मौजूद नहीं था। दूसरी तरफ कोर्ट में पेशी के लिए नहीं आने पर बदमाश नवदीप उर्फ छत्ता बच गया था। दोंनों शूटरों ने मुक्तसर कोर्ट में ही हत्या की साजिश रची गई थी।  

सीमा पार से आए हैं हैंडग्रेनेड: स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार शूटरों के कब्जे से बरामद हैंडग्रेनेड देखने में चाइनीज लग रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये पाकिस्तान होकर भारत लाए गए हैं। आरोपी इनका इस्तेमाल अपने बचाव में करते थे। अगर ये किसी वारदात के दौरान घिर जाते हुए ये हैंडग्रेनेड का इस्तेमाल कर फरार होते।

अमित के पास हवाला से आ रहा था पैसा
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला अमित भाटी अपराधिक प्रवृति का है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है। वह कुछ समय पहले उत्तराखंड की जेल में बंद था। यहां पर पंजाब के बदमाश व अर्शदीप डल्ला खास शूटर से जान-पहचान हुई। इस बदमाश ने अमित भाटी की अर्शदीप से बात करवाई। इसके बाद अमित भाटी डल्ली के साथ हो गया। अर्शदीप अमित भाटी को हवाला के जरिए पैसे भेजता था। बदले में अमित भाटी अर्शदीप के गुर्गों को सहायता उपलब्ध कराता था।

दो शूटर समेत पांच को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनोद बडौला, इंस्पेक्टर यशपाल भाटी व इंस्पेक्टर अमित नारा की टीम ने मूठभेड़ के बाद पूर्वी दिल्ली से अर्शदीप डल्ला के दो शूटर गांव गिल, फिरोजपुर, पंजाब निवासी राजप्रीत सिंह उर्फ राजा उर्फ बम (25) और बठिंडा, पंजाब निवासी विरेंद्र सिंह उर्फ विम्मी (22) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इन दोनों को दिल्ली-एनसीआर में पनाह देने वाले गौतमबुद्ध नगर के डेयरी स्कनर गांव निवासी सचिन भाटी, अर्पित धनकर और सुशील प्रधान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed