दिल्ली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, टिल्लू गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, एक को लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अलीपुर इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने सुनील उर्फ टिल्ली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया था कि अलीपुर इलाके में उसके दो और साथी बुधवार को आएंगे।
इस पर पुलिस ने पहले ही पूरी प्लानिंग कर ली और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग का जवाब दिया।
Delhi: Visuals from the site of encounter between Special Cell of Delhi police and criminals which took place in Alipur area, earlier this morning. 3 members of Sunil alias Tillu gang, wanted in the murder case of a member of a rival gang & extortion cases, have been arrested. pic.twitter.com/UKicz1s1iT
— ANI (@ANI) September 5, 2018
एक बदमाश के पैर में गोली लग गई
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि 20 अगस्त को नरेला इलाके में अरमान नाम के शख्स की हत्या हुई थी। जो गोगी गैंग का बदमाश था। इन तीनों ने ही अरमान की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।