फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Electricity bill will not increase for next five years, AAP promises in the house

दिल्ली: अगले पांच साल तक नहीं बढ़ेगा बिजली बिल, दिल्ली सरकार के मंत्री ने सदन में किया वादा

Sat, 24 Aug 2019 05:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Aug 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Electricity bill will not increase for next five years, AAP promises in the house
आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा है कि अगले पांच साल तक दिल्ली में बिजली की कीमतों में इजाफा नहीं होगा। वहीं, केंद्रीय करों में से दिल्ली को पूरी हिस्सेदारी मिल जाए तो सभी बिजली उपभोक्ताओं का बिल माफ कर देंगे। सत्येंद्र जैन शुक्रवार को विधानसभा में बिजली के मसले पर अल्पकालिक चर्चा के दौरान बोल रहे थे। बाद में ध्वनिमत से इससे जुड़ा संकल्प सदन में पास हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले आप विधायक संजीव झा ने दिल्ली में बिजली के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति व बिजली दरों के युक्तिकरण समेत मुफ्त बिजली के प्रावधान पर अल्पकालिक चर्चा की शुरुआत की। वहीं, इस मसले पर विधायक नितिन त्यागी ने एक संकल्प भी पेश किया। चर्चा में शामिल होते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार को केंद्रीय करों में 40,000 करोड़ की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, लेकिन अभी सिर्फ 325 करोड़ रुपये ही मिलता है। केंद्र अगर दिल्ली की पूरी हिस्सेदारी दे दे तो वह सभी को मुफ्त बिजली देकर दिखाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में उनकी सरकार अगले पांच साल तक बिजली का दाम नहीं बढ़ने देगी।
विज्ञापन


सतेंद्र जैन ने बताया कि 2010-2013 के बीच दिल्ली में बिजली दरों में 70 फीसदी का इजाफा किया। इस लिहाज से अगर बीते पांच सालों में बिजली के बिल बढ़ते तो उपभोक्ताओं को 150 फीसदी तक ज्यादा शुल्क देना पड़ता, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बीच बिजली की दरों को सस्ता किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आप विधायक संजीव झा ने चर्चा की शुरुआत करते हुए दिल्ली सरकार की तारीफ की और जनहित में काम करने वाली देश की इकलौती सरकार बताया। चर्चा में शामिल हुए दूसरे विधायकों ने भी आप सरकार के कामों की तारीफ की। साथ ही दूसरी सरकारों को नसीहत भी दी कि वह दिल्ली सरकार के मॉडल पर काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed