फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections: Election bugle will sound again after the results are out

Delhi Elections: परिणाम आने के बाद फिर बजेगा चुनावी बिगुल, चार विधायक और एक पार्षद हैं लोकसभा के लिए मैदान में

Tue, 04 Jun 2024 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 04:11 AM IST
सार

भाजपा व आप के चार विधायक व एक पार्षद चुनावी मैदान में है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने विधायक को उम्मीदवार बना रखा है। इनमें से एक का जीतना तय है।

विज्ञापन
Delhi Elections: Election bugle will sound again after the results are out
demo

विस्तार

राजधानी में लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद फिर जल्द ही चुनावी बिगुल बजेगा। भाजपा व आप के चार विधायक व एक पार्षद चुनावी मैदान में है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने विधायक को उम्मीदवार बना रखा है। इनमें से एक का जीतना तय है। इसके अलावा अन्य दो विधायकों व पार्षद के जीतने की स्थिति में उन्हें अपने वर्तमान पद से त्यागपत्र देना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के अगले साल फरवरी-मार्च माह में चुनाव होंगे। इस कारण विधानसभा के कार्यकाल के करीब नौ माह बचे हुए है। ऐसी स्थिति में विधानसभा की सीटें रिक्त होने पर उनका उपचुनाव कराने का मामला चुनाव आयोग पर निर्भर करेगा। हालांकि, हरियाणा में अभी लोकसभा चुनाव के साथ एक विधानसभा की रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया है, जबकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्तूबर माह में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


इस तरह दिल्ली में विधानसभा की सीटें रिक्त होने पर उपचुनाव कराने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। वहीं, एमसीडी के चुनाव दिसंबर 2022 में हुए थे। इस कारण एमसीडी के सदन का करीब तीन साल कार्यकाल बचा हुआ है। लिहाजा पार्षद सीट रिक्त होने पर उसका उपचुनाव हर हाल में होगा। इससे पहले एमसीडी के सदन के कार्यकाल के 10 माह बचे होने के बावजूद कई वार्डों का उपचुनाव हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के तीन व भाजपा का एक विधायक हैं मैदान में
आम आदमी पार्टी ने अपने तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना रखा है, जबकि भाजपा ने अपने एक विधायक व एक पार्षद को टिकट दे रखा है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप व भाजपा के विधायक आमने-सामने है। इस क्षेत्र में आप के सहीराम व भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा आप ने अपने विधायक सोमनाथ भारती को नई दिल्ली क्षेत्र व कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से टिकट दिया।


भाजपा ने द्वारका वार्ड से अपनी पार्षद कमलजीत सहरावत को पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से उम्मीदवार बना रखा है। इस तरह मंगलवार को मतगणना के बाद इन नेताओं की हार-जीत से विधानसभा की तीन सीटों व एमसीडी की एक सीट रिक्त होने के बारे में स्थिति साफ होगी। इसके अलावा उनके छोटे सदन से बड़े सदन में पहुंचने के मामले में भी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed