फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Results 2020: Manoj tiwary trolled over his tweet

'मेरा ट्वीट संभाल कर रखना' पर अब जमकर ट्रोल हो रहे हैं मनोज तिवारी

Tue, 11 Feb 2020 02:17 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election Results 2020: Manoj tiwary trolled over his tweet
मनोज तिवारी - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को हुए मतदान के दिन ट्वीट कह कहा था- 'सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरा यह ट्वीट संभाल कर रखिएगा।' अब जब दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आए रुझानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है तो ट्विटर पर लोग मनोज तिवारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है।

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?   

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में दोपहर तक की तस्वीर के हिसाब से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में तीसरी बार भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है। जब आठ फरवरी को दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और उसी शाम तमाम समाचार चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाने शुरू किए थे जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाया जा रहा था। इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा था- ‘ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीटें लेकर सरकार बनाएगी, कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें’।

विज्ञापन




अपने इसी ट्वीट को लेकर मनोज तिवारी ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर ट्रोलर उनका मजाक बना रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अब वो अंडरग्राउंड होंगे। उनके इस ट्वीट का प्रिंटशॉट वायरल हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि लो संभाल कर रखा था अब क्या? ट्विटर पर मनोज तिवारी के मीम वायरल हो रहे हैं जिनमें उनसे पूछा जा रहा है कि दिल्ली में अब जब भाजपा हार रही है तो अब क्या आप अंडरग्राउंड होंगे। गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने मंगलवार सुबह भी मतगणना शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के जीत का दावा किया था। उनका कहना था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed