फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Result Today is the day of public decision counting start at 8 am at 19 counting centers

Delhi Election Result: आज जनता के फैसले का दिन, 19 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से होगी गणना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 08 Feb 2025 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Feb 2025 12:19 AM IST
सार

Delhi Election Result 2025: सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना आठ बजे से ही शुरू होगी, लेकिन दिल्ली कैंट विधानसभा का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम 78 हजार के करीब मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Election Result Today is the day of public decision counting start at 8 am at 19 counting centers
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। इस बार के चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार हैं। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 19 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दिया। सुबह नौ बजे के बाद मतगणना का पहला रुझान आएगा।

विज्ञापन

 

30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। कुल मत प्रतिशत 60.54 फीसदी रहा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और अनुमान है कि दोपहर बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। सभी ईवीएम को 11 जिलों में बनाए गए 70 स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जहां लगभग 30 हजार पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों, माइक्रो पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। स्ट्रांग रूम के ईवीएम को बाहर लाने से लेकर मतों की गिनती तक की प्रक्रिया का वीडियो ग्राफी की जाएगी। कुल पांच हजार कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60.54 फीसदी हुआ है मतदान
दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान किया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पांच हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन

इस सीट का परिणाम आ सकता है जल्दी...
दिल्ली कैंट विधानसभा का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। यह सीट पर सबसे कम 78 हजार के करीब मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ है। ऐसे में यहां पर जल्दी परिणाम आ सकता है। वहीं विकासपुरी विधानसभा में 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित होने की उम्मीद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-चप्पे चप्पे पर लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे।
-दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर सीटों का आ जाएगा रुझान।
-सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम और आखिर में हर विधानसभा में पांच-पांच वीवीपैट मशीन की क्रॉस मैंचिंग होगी।
-हर विधानसभा में 14 काउटिंग टेबल लगाई जाएंगी।
-हर विधानसभा में 10 से 15 राउंड होने की उम्मीद है।
 

यह हैं मतगणना केंद्र...
उत्तरी दिल्ली...
उत्तरी दिल्ली के बादली स्थित जीबीएसएसएस में नरेला, बादली, बवाना और रोहिणी विधानसभा की मतगणना होगी। भारत नगर स्थित एसकेवी में आदर्श नगर, शकूरबस्ती, वजीरपुर और मॉडल टाउन की मतगणना होगी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली...
उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीलमपुर और घौंडा विधानसभा की मतगणना होगी। नंद नगरी स्थित न्यू बिल्डिंग इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में गोकालपुर मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा की मतगणना होगी।

नई दिल्ली...
नई दिल्ली के गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका विद्यालय में पटेल नगर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा की मतगणना होगी। गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली बालिका प्राथमिक विद्यालय में दिल्ली कैंट और नई दिल्ली विधानसभा कीमत कितना होगी। गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बालिका विद्यालय में राजेंद्र नगर और आरके पुरम विधानसभा की मतगणना होगी।

शाहदरा...
शाहदरा की नंद नगरी स्थित ओल्ड बिल्डिंग आईटीआई में विश्वास नगर, शाहदरा, सीमापुरी, रोहतास नगर और बाबरपुर विधानसभा की मतगणना होगी।

दक्षिणी जिला...
नई दिल्ली के अगस्त क्रांति मार्ग जीजाबाई आईटीआई फॉर वूमेन में मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, देवली और अंबेडकर नगर विधानसभा की मतगणना होगी।
 

मध्य दिल्ली...
दिल्ली के धीरपुर स्थित सर सीवी रमन आईटीआई में बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, विधानसभा की मतगणना होगी।
 

दक्षिण पश्चिमी जिला...
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 स्थित नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी में विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन और पालम विधानसभा की मतगणना होगी।
 

उत्तर पश्चिमी जिला....
दिल्ली के घेवरा स्थित छोटू राम और इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में रिठाला, मुंडका किराड़ी विधानसभा की मतगणना होगी। नई दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित आईटीआई मंगोलपुरी में सुल्तानपुर, माजरा, मंगोलपुरी और शालीमार बाग विधानसभा की मतगणना होगी। होगी नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कस्तूरबा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में त्रिनगर विधानसभा की मतगणना होगी।

दक्षिण पूर्वी जिला...
नई दिल्ली के ओखला फेस तीन स्थित डीएमईयू के कैंपस में संगम विहार, तुगलकाबाद और बाबरपुर विधानसभा की मतगणना होगी। महारानी बाग स्थित मीराबाई डीएमईयू में जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, ओखला और कालकाजी विधानसभा की मतगणना होगी।

पूर्वी जिला...
अक्षरधाम स्थित कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में त्रिलोकपुरी, कुंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर और गांधीनगर विधानसभा की मतगणना होगी।
 

पश्चिमी जिला...
दिल्ली के हरी नगर स्थित आईटीआई जेल रोड में नागलोई जाट, हरी नगर, तिलक नगर और जनकपुरी विधानसभा की मतगणना होगी। मादीपुर स्थित जीजीएसएसएस में मोतीनगर, मादीपुर और राजौरी गार्डन विधानसभा की मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed