{"_id":"5e424c918ebc3ee5d9101d73","slug":"delhi-election-result-2020-many-routes-diverted-due-to-counting-see-diversion-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election Result 2020: मतगणना के चलते ट्रैफिक रूट में बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election Result 2020: मतगणना के चलते ट्रैफिक रूट में बदलाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर
Tue, 11 Feb 2020 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव पर केवल दिल्लीवालों की ही नहीं बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। चुनाव की इस गरमा-गरमी के माहौल में किसकी जीत होगी और किसकी हार ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि मतगणना के चलते दिल्ली के कई रास्तों में बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आज 21 मतगणना केंद्रों के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके चलते इन केंद्रों के पांच सौ मीटर पहले से ही आम यातायात पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मतगणना केंद्र वाले इलाके से बच कर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
आज मतगणना के चलते गुरु नानक देव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी के पास मुनि मायाराम मार्ग पर दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद किया गया है, जबकि द्वारका में रोड नंबर 224 पर सेक्टर 7/9 क्रॉसिंग से सेक्टर 9/10 क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क को बंद किया गया है।
विज्ञापन