फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election News 235 candidates filed nomination till Wednesday for Delhi Assembly elections

Delhi Election 2025: पूर्व सीएम केजरीवाल सहित 235 उम्मीदवारों ने अब तक किया नामांकन, 17 जनवरी को है अंतिम तिथि

Wed, 15 Jan 2025 10:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:27 PM IST
सार

70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 आरओ नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली के सभी 11 जिला निर्वाचन कार्यालयों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ कार्यालय में उम्मीदवार नामांकन के लिए आवेदन दे सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Election News 235 candidates filed nomination till Wednesday for Delhi Assembly elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार तक 235 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत, कांग्रेस, भाजपा के कई उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। बीते शक्रवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मिलाकर कुल 235 उम्मीदवारों ने 341 नामांकन दाखिल किया है। शुक्रवार 17 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथिी है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रही। अधिकारी ने बताया कि 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 आरओ नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली के सभी 11 जिला निर्वाचन कार्यालयों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ कार्यालय में उम्मीदवार नामांकन के लिए आवेदन दे सकेंगे। 70 आरओ कार्यालय में कुल 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीदवार अधिकतम पांच वाहन इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन वाहनों को आरओ कार्यालय से 100 मीटर पहले ही रोकना होगा।
विज्ञापन


वहीं आरओ कार्यालय के 100 मीटर के परिधि में अधिकतम तीन वाहन ही स्वीकृत होंगे। इसके अलावा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आरओ कार्यालय में उम्मीदवार सहित पांच लोगों के प्रवेश की स्वीकृति रहेगी। नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आधी राशि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed