फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Congress released another list of its candidates for Delhi Assembly elections

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, दो उम्मीदवारों के नाम शामिल, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 16 Jan 2025 03:35 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने तिमारपुर विधानसभा से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर विधानसभा से सुरेश चौहान को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Congress released another list of its candidates for Delhi Assembly elections
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शेष दो सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची पांच चरणों में जारी की। बृहस्पतिवार को तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर से सुरेशवती चौहान को उम्मीदवार बनाया। रोहताश नगर से कांग्रेस ने रामबाबू शर्मा के परिजनों को टिकट नहीं दिया। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को कुछ सीटें कांग्रेस दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


पार्टी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं, युवाओं, महंगाई आदि मुद्दों को तवज्जो दे रही है। पिछले दो चुनावों में गठबंधन के साथी दलों को सीटें दी गईं थीं।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। जिसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। बुधवार देर रात कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी होने के साथ उम्मीदवार को संख्या 68 हो गई थी। दो सीटों पर नाम कन्फर्म होने में थोड़ा वक्त लगा। गुरुवार दोपहर को कांग्रेस ने अपनी दो नामों वाली अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की चौथी लिस्ट में ये नाम थे शामिल
वहीं, बुधवार देर रात को कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में पांच उम्मीदवारों की घोषणा की। बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर से क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

वहीं, मंगलवार को जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह  को मॉडल टाउन से, भीष्म शर्मा को घोंडा से और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान की पार्षद बेटी अरीबा खान को ओखला से उतारा गया है। अरीबा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की भतीजी हैं। 

धर्मपाल लकड़ा को मुंडका से जबकि मुबारिकपुर डबास वार्ड से पार्षद राजेश गुप्ता को किराड़ी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने गोकलपुर से उम्मीदवार बदला है। यहां प्रमोद जयंत के स्थान पर पूर्व पार्षद ईश्वर बांगड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed