फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 CM Atishi asked for donations from the public to contest Delhi Assembly elections

Delhi Polls: '40 लाख चाहिए, ₹100-1000.. अपनी इच्छा से दें चंदा', चुनाव लड़ने के लिए आतिशी ने जनता से मांगी मदद

Sun, 12 Jan 2025 12:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Jan 2025 12:39 PM IST
सार

सीएम आतिशी ने शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें कालकाजी सीट से चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। दिल्लीवासी 100 रुपये या 1000 रुपये देकर मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 CM Atishi asked for donations from the public to contest Delhi Assembly elections
सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं आतिशी ने अपने चुनाव खर्च के लिए शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके क्राउड फंडिंग कैंपेन लॉन्च किया। आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए जनता से मदद मांगी। सीएम ने कहा कि हम चुनाव के लिए बड़े व्यापारियों से पैसे नहीं लेते। आप सरकार आम लोगों के लिए काम करती है। जनता के सपोर्ट और सहयोग से ही मैं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगी। चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत हैं। क्राउड फंडिग अभियान का समर्थन करें। लोग अपनी इच्छानुसार कोई भी राशि दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि सीएम आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम करते हैं। हमने पिछली बार भी देश और दिल्ली की जनता से मदद मांगकर चुनाव लड़ा था और इस बार भी हम जनता के समर्थन और मदद से चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे कालकाजी सीट से चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। दिल्लीवासी 100 रुपये या 1000 रुपये देकर मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने हमेशा अपने चुनाव अभियानों के लिए जनता के चंदे पर भरोसा किया है और बड़े व्यापारियों से पैसा लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने याद किया कि कैसे आप ने पिछला चुनाव लोगों के "छोटे दान" से जीता था।  आतिशी ने कहा कि जब से आप की सरकार बनी है तब से दिल्ली के आम लोगों ने पार्टी को सपोर्ट किया है। दिल्ली की जनता ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा दिया। 2013 में भी लोगों ने चुनाव में छोटे-छोटे डोनेशन दिया। 2013 में जब पहला चुनाव लड़े थे घर घर जाते थे लोग छोटे छोटे डोनेशन देते थे। नुक्कड़ सभा के बाद हम एक चादर फैलाते थे लोग 10 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये लोग उसमें डालते थे।

विज्ञापन

झुग्गी-बस्ती में पहुंचे केजरीवाल भाजपा पर बरसे 
अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के झुग्गी-बस्ती इलाके में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमने देखा कि कैसे उनके (भाजपा) नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। वे 5-10 साल नहीं सोए लेकिन पिछले 1 महीने से उनके नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। उन्हें झुग्गी वालों से प्यार नहीं है। यह अमीरों की पार्टी है। उन्हें झुग्गी वालों से क्या लेना-देना? वे झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। उन्हें चुनाव से पहले झुग्गी वालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद उन्हें झुग्गी वालों की जमीन चाहिए। उन्हें उनकी जमीन और वोट दोनों से प्यार है। कल अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी वालों को बुलाया था। वहां उन्होंने मेरे लिए बहुत गंदी बातें कहीं। गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे खिलाफ शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मिंदा हो जाएगा। मुझे अमित शाह से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं। मैं राजनीति में लोगों और देश के सम्मान के लिए आया हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed