फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi election 2025 7442 voters will vote from home in Delhi assembly elections

Delhi Polls: 7442 मतदाता घर से करेंगे मतदान, 6396 बुजुर्ग और 1046 दिव्यांग मतदाताओं ने चुना है ये विकल्प

Tue, 21 Jan 2025 06:47 AM IST
विजय पुंडीर राम नरेश, अमर उजाला, नई दिल्ली
राम नरेश, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 06:47 AM IST
सार

दिल्ली राजस्व विभाग के पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा बुजुर्ग घर में मतदान करेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 5593 हैं। यहां पर सबसे कम 65 मतदाता घर में वोट करेंगे।

विज्ञापन
Delhi election 2025 7442 voters will vote from home in Delhi assembly elections
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विधानसभा चुनाव में 7442 मतदाता घर से मतदान करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने का विकल्प दिया है। दिल्ली में इस बार 85 साल से अधिक उम्र के 109064 मतदाता हैं। इन सभी मतदाताओं को घर में बैठ कर मतदान करने का विकल्प दिया गया था। इसके लिए फाॅर्म 12डी मतदाताओं को दिया गया।

विज्ञापन

  
इनमें से 6396 बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन दिया। इसी तरह 79088 दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है। इसमें 1046 मतदाताओं ने घर से वोट करने का फैसला किया है। ऐसे में इस बार 7442 मतदाता घर से वोट करेंगे।
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा बुजुर्ग करेंगे घर से मतदान
दिल्ली राजस्व विभाग के पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा बुजुर्ग घर में मतदान करेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 5593 हैं। यहां पर सबसे कम 65 मतदाता घर में वोट करेंगे। दक्षिण पश्चिम जिले में सबसे ज्यादा 243 मतदाता हैं। वहीं दक्षिण पूर्वी जिले में सबसे कम 57 मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed