फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: Kejriwal says I did not buy plane myself

केजरीवाल बोले- मैंने अपने लिए 140 करोड़ रुपये का प्लेन नहीं खरीदा

Fri, 24 Jan 2020 09:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Kejriwal says I did not buy plane myself
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, मैने अपने लिए 140 करोड़ रुपये का हवाई जहाज नहीं खरीदा। मैं आज भी अपनी उसी गाड़ी में चल रहा हूं। दूसरी ओर गुजरात के मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए 190 करोड़ रुपये का हवाई जहाज खरीदा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि दिल्ली सरकार के पास हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। हमारे पास पैसे थे, लेकिन मैंने उन पैसों से दिल्ली की महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दे दी। दिल्ली के स्कूल व अस्पताल अच्छे कर दिए। आपके घर का बिजली व पानी का बिल जीरो आ रहा है। केजरीवाल ने शुक्रवार शाम को रोहिणी और नांगलोई विधानसभा में आयोजित जनसभाओं में यह बात कही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी व बिजली का बिल फ्री कर दिया तो विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री करते जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि विरोधी यह आरोप नहीं लगा रहे हैं कि केजरीवाल सब कुछ लूट कर भाग गया। वे यह आरोप भी नहीं लगा रहे हैं कि केजरीवाल ने घोटाला कर दिया। विरोधी कह रहे हैं कि केजरीवाल ने जनता पर सब कुछ लुटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी कह रहे हैं कि केजरीवाल फ्री क्यों कर रहा है। पैसा कहां से आ रहा है। मैं बताता हूं कि पैसा कहां से आ रहा हैं। महिलाओं का बस में यात्रा फ्री करने के लिए 140 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अभी-अभी गुजरात के मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए 190 करोड़ रुपये का हवाई जहाज खरीदा है। मैंने अपने लिए हवाई जहाज नहीं खरीदा। मैंने उस पैसे से अपनी मां-बहनों के लिए बस का सफर फ्री कर दिया।


केजरीवाल ने लोगों से पूछा, क्या मैंने ऐसा कर कुछ गलत किया है।  मैंने अपने लिए हैलिकाप्टर भी नहीं खरीदा। हमने फिजूलखर्जी और भ्रष्टाचार को रोका है। सरकारी पैसों की जो लूट होती थी, उसे रोक दिया है। उसी पैसे से मैं अपनी जनता का भला करने की कोशिश में लगा हूं। पांच साल में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली, गली, सीसीटीवी कैमरे और डेंगू भी ठीक कर दिया। इस बार एक भी डेंगू से मौत नही हुई है। दिल्ली की दो करोड़ जनता ने मिल कर डेंगू पर नियंत्रण पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed