फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi election 2020 kejriwal ask amit shah on having food in delhi home where were you these 5 years

अमित शाह ने दिल्लीवालों के घर खाया खाना, केजरीवाल ने कसा तंज, पांच साल से कहां थे, आज कैसे आई याद?

Sat, 25 Jan 2020 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jan 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
delhi election 2020 kejriwal ask amit shah on having food in delhi home where were you these 5 years
केजरीवाल का अमित शाह पर हमला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव प्रचार इन दिनों अपने चरम पर है। हर पार्टी के नेता जनता से जुड़ने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपना रहे हैं। कोई रोड शो कर रहा है तो कोई लोगों के घर जाकर भोजन कर रहा है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार की रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया जब अपनी रैलियां खत्म कर वह दिल्ली के एक भाजपा कार्यकर्ता के घर गए और वहां रात का भोजन किया। इसके बाद उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया।
विज्ञापन


उसी ट्वीट पर आज सुबह-सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए उनसे और भाजपा कार्यकर्ताओं से कुछ सवाल पूछे हैं और पूरी दिल्ली के दो करोड़ लोगों को अपना परिवार बताया है। मुख्यमंत्री ने खुद को दिल्ली के हर परिवार का बड़ा बेटा बताया है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'आप भाजपा समर्थकों से जरूर पूछिएगा कि 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा, उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने दी, जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं। सर, मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने अगले ट्वीट में लिखा, 'सर, आपको चुनाव के पहले अपनी गरज के लिए इनकी याद आयी, हम सब 2 करोड़ दिल्लीवाले एक परिवार की तरह हैं। पांच सालों में हमने मिलके दिल्ली को बदला है।'

गौरतलब है कि अमित शाह ने कल रात एक ट्वीट किया था, 'यमुना विहार, दिल्ली के अपने कार्यकर्ता मनोज जी के यहां भोजन किया। उनके परिवार की आत्मीयता व आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं एक परिवार है, जिसका हर सदस्य इसकी असली शक्ति है। हम सभी को मिलकर सशक्त भाजपा-सशक्त भारत की कल्पना को साकार करना है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed