फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly elections 2020: jp nadda bjp, kejriwal vote bank, kanahiya kumar tukde tukde gang

Delhi Election 2020: नड्डा ने पूछा, टुकडे़े-टुकड़े गैंग का समर्थन क्यों कर रहे हैं केजरीवाल

Mon, 27 Jan 2020 05:27 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 27 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly elections 2020: jp nadda bjp, kejriwal vote bank, kanahiya kumar tukde tukde gang
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है, भाजपा और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग जारी है। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता चुनावी मंचों से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष  जे पी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारत को तोड़ने की चाह रखने वालों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने यह आरोप, आप सरकार द्वारा पुलिस को जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार व अन्य पर राजद्रोह का मामला चलाने की अनुमति नहीं देने की पृष्ठभूमि में लगाया। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक से यह भी पूछा कि राष्ट्र विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से क्या उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचेगा।
 


नड्डा ने ट्वीट किया कि कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अन्य राष्ट्र विरोधी ताकतों ने जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने की धमकी दी। फिर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका शुरू हुई, उन्होंने मामले की जांच की और जनवरी 2019 में वे आरोप पत्र दाखिल करने को तैयार थीं।

जे.पी. नड़्डा ने कह कि उन्होंने (पुलिस ने) इस टुकड़े टुकड़े गैंग के खिलाफ मामला चलने के लिए केजरीवाल की अनुमति मांगी लेकिन एक साल बाद, कल तक भी कोई अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल दिल्ली को यह बताएं कि वह उन लोगों का समर्थन क्यों कर रहे हैं जो भारत को तोड़ने की मंशा रखते हैं ? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ता है।

भाजपा आगामी आठ फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए शाहीन बाग और टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन का मुद्दा बार-बार उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed