फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Elderly woman strangled to death for robbery

Delhi : लूटपाट करने के लिए बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, रोडरेज में डॉक्टर पर हमला

Wed, 17 Jan 2024 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 03:58 AM IST
सार

गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी जूलरी व कैश लेकर फरार हो गए। जैतपुर पुलिस ने वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए एक नाबालिग समेत दो को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Delhi: Elderly woman strangled to death for robbery
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय वृद्धा की लूटपाट के लिए हत्या कर दी गई। गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी जूलरी व कैश लेकर फरार हो गए। जैतपुर पुलिस ने वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा करते हुए एक नाबालिग समेत दो को पकड़ लिया। बालिग आरोपी की पहचान मयंक के रूप में हुई। आरोपियों ने लूटपाट के लिए वृद्धा की हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई जूलरी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैतपुर के सौरव विहार की गली नं. 9 के ओ-333 में एक महिला की हत्या के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद एसआई पारस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपराध टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी मां शकुंतला मकान में अकेली रहती थीं। वह अपने परिवार के साथ सौरभ विहार के एन ब्लॉक में अलग रहते हैं। वह रोज मां से मिलने, उन्हें खाना और चाय देने आते थे। मंगलवार सुबह भी प्रात: लगभग 8.30 बजे मां से मिलने गया। जब मां ने उसके बार-बार बुलाने पर कोई जवाब नहीं दिया, तो उसने खिड़की से देखा कि मां अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी और पीछे की खिड़की की कुंडी खुली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खिड़की से घर में घुसा तो देखा कि मुंह से खून निकल रहा था। मां की सोने की अंगूठी, सोने की चूड़ियां व अन्य सामान गायब है। मामला दर्जकर इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा के नेतृत्व में एसआई पारस, एसआई विजय व एसआई संजीव ने जांच शुरू की। 

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग
पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को घटना स्थल के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा। स्थानीय लोगों से पूछताछ में उनकी पहचान जैतपुर के सौरभ विहार की गली नंबर 6 के एन 169 निवासी मयंक के रूप में की। टीम तुरंत उपरोक्त पते पर पहुंची और मयंक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद 16 वर्षीय साथी को भी पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से जूलरी बरामद कर ली गई।

वृद्धा के घर में किराये पर रहता था एक आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मयंक पहले वृद्धा के घर में किराये पर रहता था। वह तीन महीने पहले ही घर खाली करके चला गया था। वह वृद्धा को सामान लाकर दे दिया करता था। इस कारण उसका घर में आना-जाना था। उसे पता था कि वृद्धा पैसे व जूलरी कहां रखती है। आरोपी ने सोमवार व मंगलवार की रात लूटपाट की साजिश रची पर आरोपी को घर पर कुछ नहीं मिला। ऐसे में आरोपी ने गुस्से में वृद्धा का गला दबा दिया और जूलरी लेकर फरार हो गया।


रोडरेज में महिला डॉक्टर और भाई पर किया हमला
न्यू अशोक नगर में स्कूटी टच हो जाने पर दो युवकों ने महिला डॉक्टर व उसके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ महिला डॉक्टर के सिर पर बाइक की चाबी से हमला किया, बल्कि लात-घूंसों से भी पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल डॉक्टर जूही चौधरी और भाई पारस को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर जूही ने आरोपी लगाया कि पिटाई के दौरान आरोपियों ने उनको कपड़े पकड़कर घसीटा। पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों ऋषभ और जैद को गिरफ्तार क लिया। जैद निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है, जबकि ऋषभ कैब चालक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed