{"_id":"5f688a218ebc3e221910825c","slug":"delhi-dwarka-retired-navy-officer-shot-dead-accused-has-to-pay-5-lakh-rupees-from-deceased","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः द्वारका में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी की गोली मार कर हत्या, आरोपी को देने थे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः द्वारका में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी की गोली मार कर हत्या, आरोपी को देने थे पांच लाख रुपये
Mon, 21 Sep 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में नौसेना के 55 साल के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात द्वारका के सेक्टर 23 में हुई। मृतक की पहचान नौसेना के सेवानिवृत्त कर्मी बलराज देशवाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप खोकर ने इमारत के बाहर अपनी कार खड़ी की और भू-तल पर बने ‘पार्किंग एरिया’ में गया जहां देशवाल अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘खोकर ने देशवाल के साथ बहस करनी शुरू कर दी और बाद में उन पर गोली चला दी।’
विज्ञापन
गोली देशवाल के मुंह में लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देशवाल ‘रियल स्टेट’ का काम करते थे और आरोपी को उन्हें पांच लाख रुपये देने थे। डीसीपी ने बताया कि खोकर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन