{"_id":"6368db3a939aad59b5527e75","slug":"delhi-drunk-man-urinates-on-the-tracks-of-malviya-nagar-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे में धुत व्यक्ति ने मेट्रो की पटरियों पर की लघुशंका, पूछने पर बोला- ज्यादा हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे में धुत व्यक्ति ने मेट्रो की पटरियों पर की लघुशंका, पूछने पर बोला- ज्यादा हो गई
Mon, 07 Nov 2022 03:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:51 PM IST
सार
वीडियो बनाने वाला शख्स उस यात्री से सवाल पूछता भी दिख रहा है। शख्स ने व्यक्ति से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। नशे में धुत व्यक्ति ने जवाब दिया कि हो गया, ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लघुशंका करता व्यक्ति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो स्टेशन की पटरियों पर नशे में धुत यात्री द्वारा मूत्र विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 29 अक्तूबर को मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति पटरियों पर लघुशंका (पेशाब) करते हुए वीडियो में नजर आ रहा ोहै। इस वीडियो को संजीव बब्बर नामक एक ट्विटर यूजर ने साझा किया था। बब्बर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हो सकता है कि ऐसा दिल्ली मेट्रो में पहली बार हुआ हो।
विज्ञापन
वीडियो बनाने वाला शख्स उस यात्री से सवाल पूछता भी दिख रहा है। शख्स ने व्यक्ति से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। नशे में धुत व्यक्ति ने जवाब दिया कि हो गया, ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
बब्बर ने डीएमआरसी और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया। मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के इस वीडियो पर डीएमआरसी ने सुझाव दिया कि उनकी 24 घंटे की सुरक्षा हेल्पलाइन पर कॉल करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 155370 या सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 155655 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Maybe this Happened first time in Delhi Metro.
Just received a video on wtsapp. Sharing with you pic.twitter.com/iJiWUnBpQy— Sanjeev Babbar (@SanjeevBabbar) October 29, 2022