फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi documentary maker registers complaint against aamir khan

देश छोड़ने के बयान पर आमिर के खिलाफ थाने में दर्ज हुई शिकायत

Tue, 24 Nov 2015 04:28 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
delhi documentary maker registers complaint against aamir khan

देश में असहिष्णुता को लेकर दिए गए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बयान से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। उनके देश छोड़ने के बयान के कारण मंगलवार को दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आमिर खान ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में एक प्रश्न के जवाब में कहा था कि, देश में जैसा माहौल है, उसे देखते हुए उनकी पत्नी किरण ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें देश छोड़ देना चाहिए?
विज्ञापन


आमिर के इसी बयान को लेकर दिल्ली के उल्लास नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस शिकायत में उल्लास ने आमिर से ये जवाब मांगा है कि वो बताएं कि क्यों वो भारत में रहने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर को नहीं करनी चाहिए माहौल बिगाड़ने वाली बातें

delhi documentary maker registers complaint against aamir khan

शिकायतकर्ता उल्लास ने अपनी कंप्लेंट में ये भी कहा है कि आमिर को इस तरह की गंभीर और माहौल बिगाड़ने वाली बातें यूं ही नहीं कहनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले उल्लास के पिता का नाम पीएन रेवांकर है और उल्लास वसुंधरा एंक्लेव के सूचना अपार्टमेंट में रहते हैं।

पेशे से डॉक्यूमेंट्री मेकर उल्लास आमिर के बयान से काफी नाराज हैं और इसी के चलते उन्होंने मंगलवार को आमिर खिलाफ कंप्लेंट लिखवाई है।

आमिर के इस बयान के बाद जहां बीजेपी नेताओं और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने आमिर के खिलाफ मोर्चा खोला है तो कई ने उनका सपोर्ट भी किया है। जिसमें ‌दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।

बढ़ाई गई आमिर के घर की सुरक्षा

delhi documentary maker registers complaint against aamir khan

इस बीच मुंबई में आमिर खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर महाराष्ट्र पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। अपने बयान के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी आमिर खान (#AamirKhan) टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं।

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले एमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी ने कहा है भारत छोड़ने के आमिर के बयान के जवाब में कहा है कि जब तक यह धरती है हमें कोई भी यह देश छोड़ने को मजबूर नहीं कर सकता, न ही हम ये देश छोड़ेंगे।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आमिर खान का समर्थन करते हुए कहा था कि ऐसा बयान देने के लिए हिम्मत चाहिए। वहीं, अभिनेता अनुपम खेर ने आमिर से सवाल किया कि भारत छोड़ कर वो कहां जाएंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed