{"_id":"5d35f4768ebc3e6ccb57da83","slug":"delhi-development-authority-residential-plan-draw-of-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: डीडीए में 18 हजार लोगों की किस्मत का फैसला आज, निकलेगा फ्लैट का ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: डीडीए में 18 हजार लोगों की किस्मत का फैसला आज, निकलेगा फ्लैट का ड्रॉ
Tue, 23 Jul 2019 08:48 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) आवासीय योजना- 2019 के लिए आज दोपहर को ड्रॉ निकालने जा रहा है। पहली बार प्राधिकरण ने ड्रॉ प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। इस योजना के तहत 18 हजार फ्लैट के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
ये फ्लैट नरेला और वसंतकुंज इलाके में बने हुए हैं। इनमें वर्ष 2014 और 2017 के दौरान निकाली गईं आवासीय योजनाओं के बचे फ्लैट भी शामिल हैं।
डीडीए ने बीते 25 मार्च को ही पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसकी अंतिम तिथि 10 मई से बढ़ाकर 10 जून कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि नरेला में बने फ्लैट को लेकर डीडीए को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यहां बने फ्लैट में लोगों की दिलचस्पी कम देखने को मिल रही है। डीडीए के अनुसार कुल 18 हजार फ्लैट में एचआईजी, एमआईजी और एलआईजी के अलावा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए भी करीब 7700 फ्लैट शामिल हैं। वसंतकुंज में करीब 1200 फ्लैट हैं जबकि बाकी के 16800 नरेला इलाके में हैं।
विज्ञापन