Delhi Excise Policy Case: सिसोदिया बोले- आज बैंक लॉकर देखने आ रही है सीबीआई, मैं और मेरा परिवार करेगा सहयोग
सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मंगलवार को सीबीआी हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंगलवार को सीबीआई उनका बैंक लॉकर देखने आने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मंगलवार को सीबीआी हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है, जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।"
कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है. 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा.
विज्ञापन
CBI का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. — Manish Sisodia (@msisodia) August 29, 2022
वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार पर हमलावर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगते हुए एलान किया है कि उनकी पार्टी के विधायक आज पूरी रात दिल्ली विधानसभा में धरना देंगे। आप ने एलजी वीके सक्सेना पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया। पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकारी इसकी सीबीआई जांच कराए।
