फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi deputy cm manish sisodia corona postitive

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Mon, 14 Sep 2020 07:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 14 Sep 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
delhi deputy cm manish sisodia corona postitive
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच 26 जून को निगेटिव आई थी।


30 सांसद भी  पाए गए कोरोना संक्रमित 
कोरोना महामारी के बीच सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इसी बीच खबर है कि सत्र के पहले दिन ही 30 सांसद और 50 से ज्यादा संसद के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सांसदों में मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, हनुमान बेनीवाल, जामयांग शेरिंग नामग्याल और परवेश साहिब सिंह शामिल हैं।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संचालक बेनीवाल की पहले जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन आईसीएमआर की ओर से कराई जांच में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। आईसीएमआर ने बताया कि सांसदों व अन्य अधिकारियों पर 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए।

लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों और सचिवालय के कर्मचारियों को प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार 30 सांसद और 50 से ज्यादा कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को खुद को क्वारंटीन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed