{"_id":"662c32ef3d868d143b0be939","slug":"delhi-demand-for-six-year-election-ban-on-prime-minister-modi-hearing-on-petition-on-29th-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : प्रधानमंत्री मोदी पर छह साल के चुनाव प्रतिबंध की मांग, याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई 29 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : प्रधानमंत्री मोदी पर छह साल के चुनाव प्रतिबंध की मांग, याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई 29 अप्रैल को
Sat, 27 Apr 2024 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:34 AM IST
सार
न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका इसलिए स्थगित कर दी क्योंकि वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक न्यायाधिकरण का नेतृत्व कर रहे थे। अब मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Delhi High Court
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव लड़ने से छह साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने याचिका इसलिए स्थगित कर दी क्योंकि वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक न्यायाधिकरण का नेतृत्व कर रहे थे। अब मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
आनंद एस जोंधले नाम के एक वकील की ओर से दायर याचिका में 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पीएम मोदी के दिए गए भाषण का हवाला दिया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने न केवल हिंदू और सिख देवताओं और उनके पूजा स्थलों के नाम पर वोट मांगे थे, बल्कि विपरीत राजनीतिक दलों के खिलाफ मुसलमानों का पक्ष लेने वाली टिप्पणियां कीं थीं।
विज्ञापन