{"_id":"6656550fdcc38a3e860f14c3","slug":"delhi-delhi-chief-secretary-naresh-kumar-got-extension-in-service-for-the-second-time-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को मिला दूसरी बार सेवा विस्तार, तीन महीने और रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को मिला दूसरी बार सेवा विस्तार, तीन महीने और रहेंगे
Wed, 29 May 2024 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 03:35 AM IST
सार
उनका कार्यकाल 31 मई 2024 को पूरा हो रहा था, जिसे अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
नरेश कुमार
- फोटो : pti
विस्तार
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 31 मई 2024 को पूरा हो रहा था, जिसे अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी श्री कुमार का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। पिछले विस्तार का दिल्ली सरकार ने विरोध किया था।
विज्ञापन
नरेश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दूसरी बार सेवा विस्तार दिया है। इससे पहले नरेश कुमार नवंबर 2023 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि नरेश कुमार का सेवा विस्तार एक जून से 31 अगस्त तक, तीन महीने के लिए प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन