फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Cyber Cell caught two Nepali citizens who cheated on matrimonial site

विधवा के जज्बातों से खिलवाड़: मैट्रिमोनियल साइट पर युवक ने दोस्ती कर शादी का किया वादा, फिर ऐसे बिखरे सपने

Tue, 02 Aug 2022 06:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

37 वर्षीय विधवा महिला ने 13 जुलाई को साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि उसने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना एक प्रोफाइल बनाया था। यहां वह डॉक्टर नरेश एंड्रयूज नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने बताया कि वह विदेश में रहता था। उसने मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा रोके जाने के नाम पर 34.88 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Delhi Cyber Cell caught two Nepali citizens who cheated on matrimonial site
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैट्रिमोनियल साइट पर दिल्ली की विधवा महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर 34 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद बाहरी जिला साइबर सेल ने मामले की छानबीन करते हुए एक महिला समेत दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, पांच पासबुक और चेक बुक बरामद की है।

विज्ञापन


पश्चिम विहार की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने 13 जुलाई को बाहरी जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह विधवा है और उसने मैट्रिमोनियल साइट जीवन साथी डॉट कॉम पर अपना एक प्रोफाइल बनाया था। साइट के जरिए वह डॉक्टर नरेश एंड्रयूज नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने बताया कि वह विदेश में रहता था। उसने उसे मैसेज किया और फिर दोनों चैटिंग करने लगे। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार थे। नरेश एंड्रयूज ने पीड़िता को जानने और उससे शादी करने के लिए भारत आकर मिलने की बात कही।

विज्ञापन

झूठी कहानी बताकर 34.88 लाख रुपये खाते में डलवाए
एक दिन आरोपी ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया है, लेकिन उसके पास कीमती गिफ्ट होने की वजह से कस्टम वालों ने उसे पकड़ लिया है। उसके बाद एक महिला ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पीड़िता से कई मदों में 34.88 लाख रुपये एक बैंक खाते में डलवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की। 

फर्जी प्रोफाइल से पकड़ में आए जालसाज
पुलिस ने जीवन साथी डॉट कॉम पर दर्ज नरेश की प्रोफाइल के जरिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों के सीडीआर निकालकर उसका विश्लेषण किया। साथ ही पुलिस ने उस बैंक खाते की जांच की, जिसमें पैसे जमा किए गए थे। खाता द्वारका सेक्टर 12 स्थित एसबीआई बैंक का था। खाता ओमस गुरंग के नाम से था। एटीएम से पैसे निकालते हुए जालसाज का फोटो हासिल कर लिया गया। फोन की तकनीकी जांच कर आरोपी को विश्वास पार्क और उसकी महिला साथी रेणुका को रामफल चौक से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पहले भी ठगी कर चुके हैं दोनों नेपाली नागरिक
पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला में भी ठगी का मामला दर्ज है। रेणुका ने बताया कि वह मूलत: नेपाल की रहने वाली है। 6 साल पहले वह दिल्ली आई। शादी के कुछ दिन के बाद ही उसका तालाक हो गया। उसके बाद वह नवादा के एक टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालय में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात एक नाइजीरियाई युवक जॉन से हुई। जॉन ने उसे साइबर ठगी के बारे में बताया। फिर उसने मैट्रिमोनियल साइट पर एक फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपने साथी के साथ ठगी करने लगी। ठगी की रकम को तीनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस फरार जॉन की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed