फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Crime Two Nigerians arrested for smuggling chemicals and ganja

Delhi Crime: केमिकल और गांजा की तस्करी में दो नाइजीरियन गिरफ्तार, करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद

Fri, 12 Aug 2022 12:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Aug 2022 12:00 PM IST
सार

नाइजीरियन नागरिक हेरी आईफेएनयी और ओबिओरा के पास से पुलिस ने करोड़ों का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रहने लगे।

विज्ञापन
Delhi Crime Two Nigerians arrested for smuggling chemicals and ganja
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केमिकल और गांजा की तस्करी मामले में पुलिस ने दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह लोग अवैध रूप से भारत में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मादक पदार्थ बनाने का केमिकल और पांच किलो गांजा बरामद किया है। बरामद केमिकल की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा वेस्टर्न रेंज के एसीपी राजकुमार की टीम को सूचना मिली कि कुछ विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगे हुए हैं। इनमें से दो नाइजीरियन नागरिक हेरी आईफेएनयी और ओबिओरा वार्ड नंबर-9, गोशाला रोड, किशनगढ़ में रहते हैं। एसीपी की देखरेख में इंस्पेक्टर अभिजीत व इंस्पेक्टर सतीश की टीम ने घेराबंदी कर दोनों नाइजीरियन नागरिक हेरी और ओबिओरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हेरी के कब्जे से केमिकल और ओबिओरा के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  ये लोग तीन महीने के वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म होने के बाद ये भारत में अवैध रूप से रहने लगे। पुलिस ने दोनों को चार अगस्त को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed