{"_id":"66c6bd4d58f3dbb10b07499d","slug":"delhi-crime-news-factory-guard-stabbed-to-death-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फैक्टरी के गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फैक्टरी के गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा
Thu, 22 Aug 2024 09:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:53 AM IST
सार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की शिकायत करने पर मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गार्ड पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ख्याला इलाके में बुधवार रात एक फैक्टरी के गार्ड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक गार्ड की पहचान विनोद के रूप में हुई है। घटना के समय मृतक अपने घर जा रहा था। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की पहचान कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है। चारों हमलावर नाबालिग है। इसमें से एक उसी फैक्टरी में काम करता था जहां गार्ड काम करता था।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गार्ड की शिकायत करने पर मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गार्ड पर चाकू से हमला किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन