{"_id":"66b6fcadee7b47335d0440c5","slug":"delhi-crime-news-accused-of-slapping-kanhaiya-kumar-beaten-up-by-people-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर लोगों से की मारपीट, कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर लोगों से की मारपीट, कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था आरोपी
Sat, 10 Aug 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:07 AM IST
सार
शास्त्री पार्क इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर लोगों से की मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
शास्त्री पार्क इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर कुछ लोगों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वीडियो के संज्ञान में आने के बाद शास्त्री पार्क थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से एक की पहचान साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी निवासी दक्ष चौधरी के रूप में हुई है। वह लोकसभा चुनावों के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में चर्चा में आया था। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 9 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें देखा गया कि कुछ लोग लाठी डंडे लेकर लोगों को यह कहते हुए खदेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं। हमलावर कुछ लोगों को डंडे से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। हमलावरों के डर से वहां अफरा-तफरी का माहौल था और लोग इधर उधर भाग रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि घटना आठ अगस्त की शाम शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के लूप के नीचे की है। हालांकि वहां कोई पीड़ित नहीं मिला। शास्त्री पार्क थाना पुलिस खुद ही वीडियो का संज्ञान लेकर उकसावे में हमला करने और जातियों और समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने का प्रयास कर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे हमलावरों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक आरोपी की पहचान साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी निवासी दक्ष चौधरी के रूप में हुई है। दक्ष लोकसभा चुनाव के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।