Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CP Sanjay Arora said that if reel is made in uniform then action will be taken

'दिल्ली पुलिस आयुक्त नाराज हैं': वर्दी में नहीं बना सकेंगे रील, संजय अरोड़ा की कड़ी चेतावनी; किया जाएगा जागरूक

Tue, 27 May 2025 08:37 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोतम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 May 2025 08:37 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा ने रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि अगर वर्दी पहनकर वीडियो या रील बनाई तो ऐसे पुलिसवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Delhi CP Sanjay Arora said that if reel is made in uniform then action will be taken
पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की वर्दी में नाचने-गाने की रील से पुलिस आयुक्त बेहद नाराज हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेताया है कि अगर किसी ने आगे से ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मातहतों को उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच अंतर करें और समझें कि दिल्ली पुलिस एक अनुशासित फोर्स है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने हाल ही में एक मेमोरंडम (ज्ञापन) निकाला है। इसमें दिल्ली पुलिस के लिए सोशल मीडिया नीति और पुलिस कर्मियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के बाद भी बहुत से पुलिस कर्मी वर्दी पहनकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर रील/वीडियो डाल रहे हैं। इससे साबित होता है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। आयुक्त ने ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित भी कर लिया है। 
विज्ञापन


संजय अरोड़ा की ओर से जारी सूची में सोशल मीडिया पर रील डालने वाले पुलिसकर्मियों में मध्य जिले के 10, पूर्वी जिले के 9, उत्तरी जिले के 9, उत्तर-पश्चिमी जिले के 7, बाहरी-उत्तरी जिले के 2, रोहिणी के 2, शाहदरा के पांच और उत्तरी जिले के 5 पुलिसकर्मी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वर्दी का दुरुपयोग करने की ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। इस आदेश का पालन 15 जून से लागू होगा। इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। -संजय अरोड़ा, पुलिस आयुक्त 


जागरूक किया जाएगा
दिल्ली पुलिसकर्मियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को जागरूक करने के लिए टीमें बनाई जाएंगी। अगर पुलिसकर्मियों ने इस आदेश का पालन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-एम. हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, मध्य जिला, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed