फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Court said- ED has nothing to do with whether relief is given to Kejriwal or not, seeks reply from Tihar

Delhi : कोर्ट ने कहा- केजरीवाल को राहत दी जाए या नहीं इससे ईडी का लेना-देना नहीं, तिहाड़ से जवाब तलब

Sat, 15 Jun 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 06:14 AM IST
सार

कोर्ट ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलील को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में ईडी याचिका पर आपत्ति नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Delhi Court said- ED has nothing to do with whether relief is given to Kejriwal or not, seeks reply from Tihar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राउज एवन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है, जिसमें उनके स्वास्थ्य और उपचार का निर्धारण करने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में पत्नी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल होने देने की अनुमति मांगी गई है। कोर्ट ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलील को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में ईडी याचिका पर आपत्ति नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार ने कहा, आरोपी ने पत्नी को मेडिकल बोर्ड में शामिल होने की अनुमति देने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है। कोई भी आदेश पारित करने से पहले, मैं संबंधित जेल अधीक्षक से जवाब मांगना उपयुक्त समझता हूं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी से कहा कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं, ईडी हिरासत में नहीं। अगर उन्हें कोई राहत चाहिए, तो आपकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन


अर्जी पर शनिवार को सुनवाई होगी। केजरीवाल ने यह भी अनुरोध किया कि उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में मेडिकल बोर्ड को जानकारी देने की अनुमति मिले। अप्रैल में कोर्ट के निर्देश पर एम्स ने केजरीवाल की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया था। यह बोर्ड तय करता है कि उन्हें शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन की आवश्यकता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की नियमित जमानत पर 19 को सुनवाई
अदालत ने केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून तय की है। जांच एजेंसी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इन्कार करते हुए कहा था कि उनके व्यापक चुनाव प्रचार से संकेत मिलता है कि उन्हें कोई गंभीर या जानलेवा बीमारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed