फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Corona Patient suffering from new variant recovered

Delhi Corona: नए वेरिएंट से पीड़ित मरीज हुआ ठीक, कोरोना से निपटने की तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

Thu, 28 Dec 2023 11:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Dec 2023 11:22 PM IST
सार

दिल्ली में अभी तक जेएन.1 के केवल एक ही मरीज की पुष्टि हुई थी। मरीज की पुष्टि होने के बाद वह नजदीकी किसी अस्पताल में भर्ती हुआ था। वह मरीज भी ठीक हो गया है।

विज्ञापन
Delhi Corona Patient suffering from new variant recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने प्रशासन से तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने निर्देश दिए I इसके अलावा सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दियाI वहीं दिल्ली में मिला नए वेरिएंट का मरीज ठीक हो गया है।

विज्ञापन


भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए एक अलग ही वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें कोरोना के मरीजों के लिए लगभग 20 बेड की व्यवस्था की गई है और मरीजों को होने वाली समस्याओं से निपटने की सभी व्यवस्थाएं भी उस वार्ड में मौजूद है। उन्होंने बताया हालांकि अभी पूरा वार्ड खाली है, क्योंकि अस्पताल में अभी तक एक भी कोरोना मरीज के होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, लगातार अस्पताल में कोरोना के लक्षणों से संबंधित मरीजों की जांच की जा रही है, जैसे ही कोई भी कोरोना संबंधित मरीज की पुष्टि होती है, उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


अस्पताल में हेल्प डेस्क की व्यवस्था मौजूद
भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। परिस्थितियों को देखते हुए आगे को भी जरूरत होगी, उस हिसाब से तैयारी की जाएगी। अस्पताल में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग से हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, ताकि कोरोना के मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों को भी किसी प्रकार का खतरा न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संदिग्ध लक्षण वाले मारीजों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए अस्पताल में अलग से एक जांच केंद्र की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वेरिएंट से पीड़ित मरीज हुआ ठीक
सौरभ भारद्वाज ने कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 से पीड़ित मरीजों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में अभी तक जेएन.1 के केवल एक ही मरीज की पुष्टि हुई थी। मरीज की पुष्टि होने के बाद वह नजदीकी किसी अस्पताल में भर्ती हुआ था। उन्होंने बताया कि वह मरीज भी अब स्वस्थ हो चुका है और अपने घर लौट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed