फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Congress incharge PC Chacko resigns after defeat in Assembly elections 2020

दिल्ली: कांग्रेस की करारी हार से पार्टी में खलबली, प्रदेश अध्यक्ष के बाद चाको का भी इस्तीफा

Wed, 12 Feb 2020 01:01 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 12 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Congress incharge PC Chacko resigns after defeat in Assembly elections 2020
पीसी चाको - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस डगमगाती हुई नजर आ रही है। मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बुधवार दोपहर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के पतन का कारण बताते हुए हार स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का पतन साल 2013 में शुरू हुआ जब शीला जी मुख्यमंत्री थीं। आम आदमी पार्टी के उदय ने कांग्रेस के पूरे वोट बैंक को छीन लिया। हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह वोट बैंक अब भी 'आप' के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल सुभाष चोपड़ा ने दिया था इस्तीफा

मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद काफी दिन तक खाली रहा था। करीब साढ़े तीन महीने पहले सुभाष चोपड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने चुनाव में पार्टी को आगे ले जाने की पूरी कोशिश की। 

उन्होंने हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि मैंने अपने पद से नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद फिर खाली हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed